YouTube चैनल कैसे बनाये ? दोस्तों जैसे की आप सभी जानते ही होंगे की YouTube दुनिया का सबसे बड़ा विडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है, और दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन है | इस पर आपको हजारो नही बल्कि करोड़ो की संख्या में विडियो देखने को मिलते है |
पर क्या आपने कभी ऐसा सोचा है की इस पर इतने सारे विडियो आखिर आते कहां से है ? तो दोस्तों, मैं आपको यहाँ पर बता देना चाहता हूँ की YouTube पर आप जितने भी वीडियो देखते है, वो और कोई नहीं आप और हम जैसे लोग ही डालते है |

YouTube पर कोई भी व्यक्ति वीडियो बनाकर डाल सकता है, और इसमें सबसे बड़ी बात है की आपको अपने वीडियो के वजह से पैसे भी मिलते है |
जब बात ऑनलाइन पैसे कमाने की आती है, तो YouTube भी उन्ही रास्तों में से एक है | आज के समय में हजारों लोग YouTube पर वीडियो बनाकर महीने के लाखों रुपए कमा रहे है |
अगर आप भी ऑनलाइन तरीके से कमाई करना चाहते है, तो आप भी वीडियो बनाकर YouTube पर डाल सकते है | पर YouTube पर विडियो डालने के लिए आपके पास एक YouTube चैनल होना अनिवार्य है |
YouTube चैनल के बिना आप YouTube पर वीडियो नहीं दाल सकते | पर परेशान होने वाली कोई बात नही क्योकि आज की पोस्ट में हम आपको बताने वाले है की आप किस तरह से खुद का YouTube चैनल बना सकते है |
तो चलिए दोस्तों बिना कोई समय व्यर्थ करे चलिए जानते है की YouTube चैनल कैसे बनाये |
Contents
YouTube क्या है ?
YouTube एक वीडियो शेयरिंग वेबसाइट है जिसे सन 2005 में Steve Chen, Chad Hurley और Jawed Karim ने मिलकर बनाया था | फिर साल 2006 में गूगल ने YouTube को $1.65 बिलियन डॉलर में खरीद लिया |
YouTube दुनिया का सबसे बड़ा Video Sharing Social साईट और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन है | दुनिया का पहला सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल है |
अगर आकड़ो की माने तो YouTube पर लगभग हर घंटे तक़रीबन 30,000 घंटे के विडियो Upload किये जाते है |
YouTube चैनल क्यों बनाये ?
YouTube चैनल कैसे बनाये, ये बात जानने से पहले आपको ये पता होना चाहिए की आपको YouTube चैनल क्यों बनाना चाहिए |
YouTube चैनल बनाने के तो वैसे अनगिनत फायदे है, आज हम उन्ही में से कुछ फायदों के बारे में आपको बताने वाले है |
YouTube चैनल हर किसी को बनाना चाहिए, चाहे वो व्यक्ति जॉब कर रहा हो या बिज़नस | अगर आप जॉब करते हो और इसके साथ ही YouTube चैनल बनाकर विडियो डालते हो, तो इससे न केवल आपकी Extra Income होगी बल्कि आपकी Communication स्किल्स भी बेहतर होती जाएगी |
वही अगर आप बिज़नस करते हो तो आप अपने बिज़नस को ऑनलाइन ला सकते हो और अपने YouTube चैनल के माध्यम से अपने बिज़नस को और भी ज़यादा Grow कर सकते है |
YouTube से कमाई करने के लिए आपके चैनल 1000 Subscribers और 4000 घंटो का Watch Time होना चाहिए बीते एक साल में | तब ही जाकर आप अपने YouTube चैनल को Monetize कर सकते है |
YouTube चैनल कैसे बनाये ?
Step 1: Visit YouTube Website
आपको YouTube चैनल बनाने के लिए सबसे पहले YouTube के official साइट पर जाना होगा |

Step 2: Login Google Account
YouTube खोलने के बाद आपको Right Side में एक Signin नाम का बटन देखने को मिलेगा, वह पर जाकर अपने गूगल अकाउंट से Login कर ले |

Step 3: Create a Channel पर Click करे
अपने Gmail Id से login करने के बाद आप अपने अकाउंट के Logo पर Click करे, ऐसे करने पर आपको Create a Channel का Option देखने को मिलेगा | उसपर Click कर दे |

Step 4: Channel का नाम और Logo Set करे
आपके सामने एक Windows ओपन होगा, उसमे आप अपने चैनल का नाम और Logo Upload कर दे | ये आपके चैनल का नाम होने वाला है, इसलिए इसे सोच समझ कर रखे |

Channel का नाम रखने के बाद और Logo Upload करने के बाद Create बटन पर Click करे |
Step 5: अपने Channel को Customize करे
अब आपका YouTube Channel बनकर तैयार है, अब चाहे तो अपने चैनल को और भी Customize कर सकते है | अब आप अपने Channel पर Videos Upload करने के लिए Eligible है |
Professional YouTube Channel कैसे बनाये
Professional YouTube चैनल बनाने के लिए आपको अपने चैनल की अच्छी तरह से Branding करनी पड़ती है | आप कुछ चीजों की सेटिंग कर अपने YouTube चैनल को प्रोफेशनल फील देकर, एक Professional YouTube Channel बना सकते है |
अपने चैनल को Professional feel देने के लिए आपको इन सभी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है |
YouTube Channel Logo
आपको अपने YouTube चैनल के लिए एक अच्छा सा Minimal Look Logo इस्तेमाल करने की जरूरत है | आप अपने YouTube चैनल का logo बनाने के लिए Canva, Picsart जैसे apps का इस्तेमाल कर सकते है |
ध्यान रहे की आपके logo का aspect ratio 1:1 हो और आपकी लोगो HD हो |
YouTube Channel Banner
YouTube Banner आपके चैनल पर Show होता है, इसलिए इसे जितना अच्छा हो सके उतना अच्छा बनाने की कोशिश करे | Channel Art का बनाते वक़्त ध्यान रखे की Image की Resolution 2560px X 1440px का हो |
इसको बनाने के लिए भी आप Figma, Canva, Pixellab जैसे प्रोग्राम का इस्तेमाल कर सकते है |
YouTube Channel About Section
YouTube About Section में आपको अपने चैनल से जुड़ी जानकारी डालनी होती है, ताकि Users को ये पता चल सके कि आपके चैनल पर किस तरह के विडियो Upload होने वाले है |
आप About Section में अपने Social Sites के links भी Add कर सकते है |
नए YouTubers के लिए कुछ काम की बातें
- ध्यान रहे की Online Earning करने के लिए आपके पास Patience का होना सबसे ज्यादा आवश्यक है | इसके बिना आप किसी भी Field में कामयाब नहीं हो सकते | इसलिए Patience के साथ काम करे आपको सफलता जरूर मिलेगी |
- आज के समय में YouTube पर Competition दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, इसलिए आपको ये सोचने की जरूरत है की आप दुसरो से क्या अलग कर सकते है | अगर आपना Content बाकियों से अलग और Unique होगा तो आपका चैनल जल्द ही Grow हो जायेगा |
- बहुत सारे लोग YouTube पर Grow होने के लिए गलत गलत तरीकों का इस्तेमाल करते है | ऐसा कर वो कुछ समय के लिए तो Subscribers और Views ले आते है, पर उन्हें इसकी कीमत एक न एक दिन चुकानी पडती है | अगर आप सच में लम्बे समय तक पैसे कमाना चाहते है तो आपको एकदम सही तरीके से काम करने की जरूरत है |
- YouTube भले ही एक Video Sharing साईट है, पर एक चीज़ जो Visual से भी ज्यादा मायने रखती है वो है आपकी Audio | अगर आपकी Audio साफ़ और Clear नही होगी, तो आपको YouTube पर Grow होने में थोड़ी समस्या हो सकती है | इसलिए कोशिश करे की आपके Video के Audio में किसी भी तरह की कोई Defect न हो |
आपने क्या सिखा
तो दोस्तों आज की पोस्ट में आपने जाना की YouTube क्या है, YouTube चैनल कैसे बनाये तथा आपको एक YouTube चैनल क्यों स्टार्ट करना चाहिए |
मैं आशा करता हूँ की आज की पोस्ट पढ़ने के बाद आप भी बड़े आसानी से खुद का YouTube चैनल बनाने में सक्षम होंगे, और कड़ी मेहनत के साथ YouTube में सफल होंगे |
अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें, ताकि उन्हें भी YouTube चैनल से संबंधित जानकारी मिल सके |
दोस्तों मैं मिलता हूँ आप सभी से एक ऐसे ही ज्ञानवर्धक पोस्ट के साथ, जो बनाये आपके ज़िन्दगी को और भी आसान, तब तक के लिए जहा भी रहे कुछ नया और अनोखा सीखते रहे |