नमस्कार दोस्तों, हिंदी Topia के नए पोस्ट पर आप सभी का स्वागत है | आखिर कार वो गेम आ ही गया जिसका इंतज़ार हर एक इंडियन गमेर बेसब्री से कर रहे थे | नही-नही मैं Pubg Mobile की बात नही कर रहा, वो गेम फ़िलहाल इंडिया में कब आएगा इसकी कोई कन्फर्म जानकारी नही है |
मैं जिस गेम की बात कर रहा हूँ वो है – Apex Legends Mobile | इस गेम का इंतज़ार गमेर्स 2019 से ही कर रहे है जिस साल ये गेम PC और Consoles के लिए लांच की गयी थी |
और लगभग 2 साल बाद जाकर यानी की अभी 2021 में इस गेम का Mobile Version जो की Apex Legends Mobile है, वो लांच होने जा रहा है |
![Apex Legends Mobile क्या है | What is Apex Legends Mobile in Hindi[2021]](https://i0.wp.com/www.hinditopia.com/wp-content/uploads/2021/04/apex-legends-mobile-kya-hai-hinditopia.png?resize=1200%2C675&ssl=1)
तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको Apex Legends Mobile से ही जुड़ी छोटी से बड़ी हर जानकारी देने वाले है जैसे की Apex Legends Mobile क्या है (What is Apex Legends Mobile), Apex Legends Mobile Pre-Registration कैसे करे, Apex Legends System Requirements क्या है |
इसके साथ ही हम आपको ये भी बताने वाले है आप किस तरह से Apex Legends Mobile Download कर अपने दोस्तों के साथ खेल सकते है |
तो बने रहिये हमारे साथ और जानिए Apex Legends Mobile के बारे में विस्तार से
Contents
Apex Legends Mobile Game क्या है | What is Apex Legends Mobile in Hindi
Apex Legends Mobile एक free to play Online Multiplayer Battle Royale गेम है जिसे Respawn Entertainment ने बनाया और Electronics Arts ने पब्लिश किया है |
इसमें आप 2 या तो 3 प्लेयर का स्क्वाड बना कर खेल सकते है | हर एक मैच में 20 Three Person Squad Team रहती है या फिर 30 Duo Person Team | इस गेम में प्लेयर्स को एक futuristic Island पर छोड़ दिया जाता है, जिसमे प्लेयर्स गन्स, मेडिक किट इत्यादि जमा करते है तथा दुसरे टीम के प्लेयर्स को मरते है |
अगर आपने Pubg Mobile, Call of Duty Mobile या Freefire जैसे Battle Royale गेम खेल रखा है तो आपको पता ही होगा की मैप में एक Circle होती है, जो की समय बीतने पर छोटी होती जाती है |
आपको गेम में जिंदा रहने के लिए उस Circle के अंदर रहना होता है, Apex Legends का भी gameplay कुछ इसी प्रकार होने वाला है |
जो टीम अंत तक जीवित बचती है, वो टीम ये गेम जीत जाती है |
Apex Legends Mobile Characters
Apex Legends Mobile कई तरह के Characters होते है जिन्हें Legends के नाम से भी जाना जाता है | हर Legend की अपनी कुछ अनोखी स्किल और एबिलिटी होती है | जैसा की हम सभी जानते है की Apex Legends Mobile अपने PC गेम Apex Legends पर ही आधारित है |
तो इस बात के बहुत ज्यादा चांसेस है इसके Characters भी Apex Legends PC/Consoles वाले है होंगे | शुरुआत में आपको कुछ ही Characters देखने को मिलेंगे, बाकि Characters Updates के साथ गेम में ऐड होते जाएंगे |
Apex Legend में अभी तक कुल 16 Characters है जिसके नाम कुछ इस प्रकार है |
- Bloodhound
- Octane
- Gibraltar
- Wattson
- Lifeline
- Crypto
- Pathfinder
- Revenant
- Wraith
- Loba
- Bangalore
- Rampart
- Caustic
- Horizon
- Mirage
- Fuse
Apex Legends Mobile Pre-Register कैसे करे

Apex Legends Mobile को एंड्राइड पर Pre-Register करने के लिए इन सारे स्टेप्स को फॉलो करे |
Step 1. सबसे पहले अपने फ़ोन में Playstore को खोले और वहाँ पर जाकर Apex Legends Mobile सर्च करे
Step 2. अब आप सबसे ऊपर वाले ऑप्शन यानि की Apex Legends Mobile को खोले, आप ये जरूर देख ले की डेवलपर Electronics Art वाले हो |
Step 3. अब आपको बस Pre-Register पर Click करना है |
ऐसा करने पर Apex Legends Mobile आपके जीमेल ID पर Register हो जायेगा, अब जब भी ये गेम रिलीज़ होगी आपको उसी वक़्त ये गेम का Notification अपने फ़ोन पर मिल जायेगा |
पर अगर किसी कारण वश अगर आपके सर्च करने पर Apex Legends Mobile सर्च में ना आए, तो इसका मुख्य कारण हो सकते अहि की आपका फ़ोन Not Comaptible हो या फिर किसी Bug के कारन भी ऐसा हो सकता है |
ऐसे में अगर आप इस गेम को Pre -Register करना चाहते है तो आप इस तरह से से इसको Pre-Register कर सकते है |
Step 1. सबसे पहले अपने फ़ोन में क्रोम खोले और Incognito Mode में जाकर अपने जीमेल ID से लॉग इन करे |
Step 2. अब आपको गूगल पर लिखना है Apex Legends Mobile Playstore | आप पहले वाले सर्च रिजल्ट को खोले |
Step 3. अब आपको सिर्फ Pre-Register पर Click करना है | आपका गेम Pre-Register हो चुका है |
Apex Legends Mobile System Requirements
वैसे तो अभी तक Apex Legends Mobile के officials द्वारा System Requirements की जानकारी नहीं मिली है |
पर बहुत सारे टॉप गेम Reviewers का मानना है की यदि आपके Iphone 8 या इससे ऊपर का वैरिएंट है तो ये गेम आपके Device पर काफी आसानी से चलेगी |
वहीं अगर आप एंड्राइड यूजर है तो आपके पास Snapdragon 625 या इससे ऊपर का प्रोसेसर होना चाहिए |
अगर बात करे RAM की तो आपके device में कम से कम 3 या 4 GB का RAM होना चाहिए |
Apex Legends Mobile कैसे Download करे
Apex Legends Mobile अभी सिर्फ Pre-Registration फेज में है, ये भी सिर्फ India और Philippines के लिए | अभी ये गेम Download के लिए उपलब्ध नहीं है, अभी आप इसे सिर्फ Pre-Register ही कर सकते है |
Pre-Register करने के प्रक्रिया हमने ऊपर के पैराग्राफ में अच्छे से समझाया है | ये गेम की Release Date हम August से October 2021 के बीच में Expect कर सकते है |
जैसे की ये गेम की बीटा टेस्टिंग आएगी या गेम Release होगा, तो आपको उसका लिंक हमारे इस आर्टिकल में मिल जायेगा |
इसलिए आप समय समय पर हमारे ब्लॉग को चेक करते रहे |
FAQ – आपके सवाल हमारे जवाब
Apex Legends Mobile क्या है ?
Apex Legends Mobile एक Free-to-Play Online Multiplayer Battle Royale गेम है |
Apex Legends Mobile के Developers कौन है ?
Apex Legends Mobile के Developers Respawn Entertainment है |
क्या Apex Legends Mobile एक Free गेम है ?
जी हां, Apex Legends Mobile पूरी तरह से एक Free to Play गेम है | पर आपको इसमें Pubg Mobile और Call Of Duty Mobile जैसे In Game Purchases देखने को मिल सकते है |
क्या Apex Legends Mobile एक Cross-Platform गेम है ?
नहीं, Apex Legends Mobile एक Cross Platform गेम नही है | ये especially सिर्फ Mobile के लिए Develop किया गया है |
Apex Legends Mobile की Beta Testing कब से Start होगी ?
Apex Legends Mobile की Beta Testing May End से स्टार्ट हो जाएगी |
Apex Legends Mobile कब Release होगा ?
Apex Legends Mobile August से October तक Release हो सकती है |
Conclusion
दोस्तों, मुझे उम्मीद है की आज की पोस्ट को पढने के बाद आपको Apex Legends Mobile से जुड़ी हर जानकारी मिल गयी होगी जैसे की Apex Legends Mobile क्या है, Apex Legends Mobile Pre-Registration, Apex Legends System Requirements क्या है तथा Apex Legends Mobile डाउनलोड कैसे करे इत्यादि |
जैसे ही ये गेम Release हो जाती है, हम आपको इस आर्टिकल में डाउनलोड लिंक डाल देंगे जिसकी मदद से आप एक सिंगल क्लिक में ही Apex Legends Mobile डाउनलोड कर पाएंगे |
इस पोस्ट को अपने गेमर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ Share करना न भूले, और आप अभी से ही अपना Squad बनाने की तैयारी में लग जाये|
मैं मिलता हूँ आपसे ऐसे ही मजेदार आर्टिकल के साथ जो बनाये आपकी ज़िन्दगी को और भी आसान तब तक के लिए जहा भी रहे कुछ नया और अनोखा सीखते रहे |